एनटीपीसी विंध्याचल सुहासिनी संघ द्वारा शासकीय विद्यालय के छात्र/छात्राओं को किया गया बैग का वितरण

सुहासिनी संघ अपने कल्याण कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदो एवं गरीब परिवारों की
विभिन्न तरीके से मदद कर रही है। इसी कड़ी में सुहासिनी संघ द्वारा सोशल
डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नगर परिसर में स्थित शासकीय विद्यालय के छात्र
एवं छात्राओं को स्कूल बैग का वितरण किया गया, जिसे प्राप्त कर सभी बच्चें
बड़े ही उत्साहित हुये।
बैग का वितरण सुहासिनी संघ की अध्यक्षा, श्रीमती मृदुला जौहरी, उपाध्यक्षा
सुहासिनी संघ श्रीमती डोलोचापा बंधोपाध्याय, सलाहकार टाइनी टोट्स श्रीमती
सुमन भाटिया, श्रीमती विनीता सूबेदार, सलाहकार प्रौढ़ शिक्षा, श्रीमती अंजु मिश्रा,
सह सचिव श्रीमती कुसुम सिंह, महासचिव सुहासिनी संघ श्रीमती ऋचा मंगला,
श्रीमती भावना वर्मा, कोषाध्यक्ष सुहासिनी संघ श्रीमती शिल्पा कोहली, अन्य
सदस्याओं व विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकगण की उपस्थित में किया
गया।
सुहासिनी संघ द्वारा विद्यालय के छात्र- छात्रायेँ स्कूल बैग पाकर काफी प्रसन्न
दिखे। साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा एनटीपीसी विंध्याचल सुहासिनी
संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुये आभार प्रकट किया गया।