Uncategorized
Trending

मिशन लाईफ अन्र्तगत कार्यक्रम आयोजित

सीधी – नेहरू युवा केन्द्र सीधी ‘‘युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार‘‘ द्वारा दिनांक 18 मई से 04 जून 2023 तक निम्नलिखित कार्यक्रमों सफाई, श्रमदान, प्लास्टिक कचरा स्वच्छता, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, योगा साईक्लोथीन, ज्ञान प्रतियोगिता मोटा अनाज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन ग्राम पंचायत हड़बड़ो में किया गया। जिसके मुख्यअतिथि दीपक कुमार पनिका जनपद सदस्य हड़बड़ो, अध्यक्षता राजबहोर गुप्ता सरपंच प्रतिनिधि तथा विशिष्ट अतिथि डाॅ. धनन्जय सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र सीधी रहे।
कार्यक्रम के आयोजक अर्जुन सिंह लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक नेहरू युवा केन्द्र सीधी द्वारा बताया गया कि मार्च 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा भारत की ओर से पेश एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है जिसके तहत वर्ष 2023 को अन्र्तराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है इस प्रस्ताव का 70 से अधिक देशों ने समर्थन किया, इसका उदेश्य बदलती जलवायु परिस्थितियों ने मोटे अनाज के पोषण और स्वास्थ्य लाभ और इसकी खेती के लिए उपयुक्तता के बारे में जागरूकता बढ़ाना हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डाॅ. धनन्जय सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र सीधी द्वारा मोटे अनाज को श्रीअनाज का नाम देते हुए बताया गया कि ज्वार, बाजरा, रागी, कंगनी, कुटकी, कोदो, सावां जौ आदि शामिल है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भूख को मिटाने और दुनिया भर में कुपोषण के सभी प्रकारों की रोकथाम की आवश्यकता को मान्यता देते हुए 2016 से 2025 तक पोषण पर संयुक्त राष्ट्र कार्रवाई दशक (U.N. Decade of Action on Nutrition) की घोषणा की थी। मोटे अनाज गेंहू चावल की तुलना में अधिक पोषक तत्व वाली फसलें हैं जो मानव स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम भोजन हैं। इन फसलों के उत्पादन में सिंचाई पानी की कम आवश्यकता होती है तथा फसलों के उत्पादन में कीट एवं बीमारी कम आती हैं। और यह पर्यावरण हितैसी फसलें हैं अतः आज आवश्यकता है कि कृषक भाई श्री फसलें (मोटा अनाज) उगायें और आम जन तक इनकों भोजन में शामिल करें। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि दीपक कुमार पनिका जनपद सदस्य हड़बड़ो ने लोगों को अधिक से अधिक मोटे अनाज उगाने की सहाल दी एवं पर्यावरण को सुरक्षित के लिए पौधे लगाने की सलाह दी। और नेहरू युवा केन्द्र के एैसे कार्यक्रमो का अभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में दिवाकर सिंह चैहान, आशुतोष कुमार सिंह, रामभगत सिंह मरकाम, सुशील कुमार जायसवाल, शिवराज सिंह, अमर सिंह मरकाम आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button