सीधी प्रीमियर लीग: सीएचए सीधी ने 55 रना से जीता मैच

सीधी । सीधी प्रीमियर लीग का तीसरा मैच एवं पहला सेमीनफाइनल मैच बीसीसीएन नागौद और सीएचए के बीच खेला गया।
इस मैच में मुख्य अतिथि गोपद बनास के पूर्व विधायक जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के.के.सिंह भंवर साहब रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सीधी प्रीमियर लीग के अध्यक्ष डॉ.अनूप मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वनमंडल अधिकारी राजेश कन्ना, रोहन सिंह, विवेक सिंह, राजेंद सिंह, उपेन्द्र सिंह रहे। इस मैच में सीएचए सीधी की टीम टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 35 ओवरों में 226 रन बनाए सीएचए सीधी की तरफ से अम्बिकेश सिंह ने 60 रन अमन ने 57 रन बनाए एवं नागौद की तरफ से आकर्ष ने 2 विकेट लिए। नागौद की टीम 171 रन पर ऑल आउट हो गई। नागौद की तरफ से सर्वाधिक मोहम्मद गुड्डू 52 रन बनाए एवं सीएचए सीधी की तरफ से आकाश एवं मासूम रजा दोनों ने 3-3 विकेट लिए। सीएचए सीधी की टीम इस मैच को 55 रनों से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच मासूम रजा रहे। इस मैच के अंपायर रवि दीप द्विवेदी व कुश पाण्डेय रहे। आज का मैच पूल बी का पहला मैच बिना 11 रीवा और डीसीए सतना के बीच खेला जाएगा।



