सीधी

जमोड़ी पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना जमोड़ी पुलिस द्वारा गुम नाबालिग बालिका को तत्परता एवं सजगता से दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 17 जून 2026 को फरियादिया द्वारा थाना उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री प्रातः घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश किए जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना प्राप्त होते ही थाना जमोड़ी में गुम इंसान कायम कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से बालिका का पता लगाया गया। पूंछताछ में ज्ञात हुआ कि वह स्वयं नौकरी करने के उद्देश्य से घर से बाहर चली गई थी। बालिका को सकुशल दस्तयाब कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत परिजनों को सुपुर्द किया गया। कार्रवाई में जमोड़ी थाना के उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, थाना प्रभारी जमोड़ी
एएसआई गोविंद, प्रधान आरक्षक कुशुम, महिला आरक्षक सविता, आरक्षक राजू यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button