सीधी

स्व- सहायता समूह का कुकिंग कंपटीशन चुरहट में आयोजित

सीधी जिला पंचायत के निर्देशानुसार विकासखंड रामपुर नैकिन अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालक चुरहट में आज दिनांक 17 जून 26 को आयोजित किया गया। कुकिंग कंपटीशन हेतु 32 समूहों का पंजीयन किया गया था। समूहों द्वारा बनाए गए भोजन का निर्णायक मंडल में शामिल सीईओ जनपद पंचायत राजीव कुमार तिवारी, बीआरसीसी रामपुर नैकिन श्रीप्रकाश जायसवाल, जनपद पंचायत सदस्य आशीष अग्निहोत्री ममदर क्वालिटी मॉनिटर श्रीमती रेखा त्रिपाठी, रामपुर सीएचओ श्रीमती मिश्रा एवं स्कूल द्वारा नामित सदस्य श्रीमती सरोज जायसवाल, एसएमसी सदस्य सीतू कोल एवं सफीकुन निशा द्वारा परीक्षण किया गया।उक्त कार्यक्रम में खंड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत रामपुर नैकिन पशुपतिनाथ द्विवेदी, बृहस्पति साहू ग्राम पंचायत सचिवों में अतिबल कोल , विश्वनाथ साहू ग्राम रोजगार सहायक द्वय नीलेश पटेल, मनोज तिवारी जनपद शिक्षा केंद्र से राजकुमार वर्मा बीएसी, रंगनाथ पटेल एवं अशोक कुमार सिंह जन शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button