सीधी

चिंता दुख की ओर,चिंतन समाधान की ओर ले जाता है- शिवदत्त उर्मलिया

सीधी-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सीधी द्वारा आयोजित समृद्धि योजना अंतर्गत जिला स्तरीय नवांकुर संस्थाओं का आवासीय प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस के प्रारंभिक सत्र दीप प्रज्ज्वलित कर प्रथम दिवस रीकैप के साथ सत्र प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का कुशल संचालन अंबिकेश मिश्रा द्वारा ने किया गया।

प्रथम सत्र सोशल ऑडिट पर जानकारी देने के लिए विषय विशेषज्ञ लालता प्रसाद केवट द्वारा ऑडिट क्या है,क्यों आवश्यक है,कब से प्रारंभ हुआ, इसकी आवश्यकता क्यों है, मनरेगा जैसे विषयों को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सीएसआर पर श्री आजाद सिंह विकासखंड समन्वयक स्वच्छ भारत अभियान विकासखंड सिहावल द्वारा कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी एक स्वैच्छिक संगठन को आर्थिक रूप से सशक्त के साथ-साथ अनुदान हेतु व्यवस्था है। बड़ी-बड़ी कंपनियां अपनी शुद्ध लाभ का दो प्रतिशत ग्राम के विकास में शिक्षा, बेरोजगारी, भुखमरी, कुपोषण, पर्यावरण, वृद्ध आश्रम जैसे विषयों पर आपके दक्षता के आधार पर अनुदान प्रदान करता है, अनुदान प्राप्त करने हेतु आवश्यक दस्तावेज के साथ आपके कार्यों से समाज में बड़ा बदलाव आया हो,आपके कार्य प्रतिवेदन आदि बातों को विस्तार पूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किए।

व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास पर अपनी बात जिला समन्वयक जन अभियान श्री शिवदत्त उर्मलिया रखी। व्यक्तित्व क्या है कैसे विकास होता है, विचार, भावनाओं, गुणों आदि का समुच्चय व्यक्तित्व है, नेतृत्व करता, बंदर शैली का नेतृत्व, मधुमक्खी का नेतृत्व, शिशु बद्ध नेतृत्व निरंकार, निस्वार्थ एक भाव है के साथ अपनी बात रखी। पीआरए ग्राम के संदर्भ में बात विकासखंड समन्वयक रजनीश मिश्रा द्वारा अपनी बात रखते हुए समुदाय की सहभागिता से पांच ग्रुप से ग्राम की सरंचना बनाकर प्रजेंटेशन हेतु प्रेरित किए। वार्षिक कार्ययोजना हेतु जिला समन्वयक जन अभियान शिवदत्त उर्मलिय द्वारा किस प्रकार कार्य योजना का निर्माण करना है,वित्तीय वर्ष में माह वार कौन कौन सी गतिविधियां आयोजित करना है एक फार्मेट के आधार पर निर्माण करना, परियोजना प्रस्ताव एवं बजट के निर्माण पर विभिन्न मापदंडों का पालन करना होगा।

अंत में पांचों विकासखंड के नवांकुर संस्थाओं के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मुख्यातिथि श्री आजाद सिंह, जिला समन्वयक जन अभियान श्री शिवदत्त उर्मलिया ने अपने कर कमलों से वितरित किया गया। विकासखंड समन्वयक अनिल पाठक ने सभी का आभार प्रगट किया।

Related Articles

Back to top button