सीधी

जिला अधिवक्ता संघ डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि 

जिला अधिवक्ता संघ सीधी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर न्यायालय प्रांगण सीधी में शोक सभा में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि रखते हुए बृजेंद्र सिंह अध्यक्ष महोदय द्वारा डॉक्टर मनमोहन सिंह द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में उन्हें आर्थिक साधार का जनक कहा गया है उनके द्वारा भारत में खाद्य सुरक्षा योजना, मनरेगा, आधार कार्ड योजना, गरीबों की शिक्षा योजना, आयात निर्यात का सरलीकरण आदि आधारभूत योजना लागू कर भारत को आर्थिक मंदी से विश्व पटल पर उभारने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है एवं जिला अधिवक्ता संघ सीधी के सदस्य अधिवक्ता रोहिणी पटेल के पिता स्वर्गीय रामाश्रय पटेल के निधन पर 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Back to top button