ठाकरे, जेटली और पटवा भारत माता के अनमोल रत्न— के के तिवारी

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुन्दर लाल पटवा जी की पुण्यतिथि एवं अरुण जेटली जी की जन्म जयंती पार्टी कार्यालय मे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और मऊगंज जिला संगठन प्रभारी के के तिवारी के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई।
पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी ने ठाकरे जी, जेटली जी और पटवा जी को अपनी पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात कहा कि यह त्रिदेव भारत माता के सच्चे अनमोल रत्न हैं। ठाकरे जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन चलाने की अद्भुत कला सिखाई वही जेटली जी ने सूचना क्रांति के रूप में डिजिटल से युक्त भारतीय जनमानस को किया और पटवा जी ने मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को स्थापित करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। आज ऐ त्रिदेव भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम सभी को उनके जीवन दर्शन से भारत माता की सेवा के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए।
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता डॉ देवेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी ,विश्ववंधुधर द्विवेदी, जिला महामंत्री विनोद साकेत ,अमित प्रधान ,नगर मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय ,निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, मुनिराज विश्वकर्मा, अन्नू पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, राजीव शर्मा, रोहित मिश्रा ,हीरालाल कोरी, चंदन मिश्रा, अभय सिंह, शक्ति वर्मा, वीरेंद्र पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l



