सीधी

समाजवादी पार्टी द्वारा मनाया गया माता सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती 

सपा कार्यालय सीधी में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी का जन्म जयंती कार्यक्रम मनाया गया

सीधी-समाजवादी पार्टी जिला इकाई सीधी द्वारा आज दिनांक 3 जनवरी 2025 को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का जन्म जयंती का कार्यक्रम दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पदाधिकारीयों के द्वारा जिला पार्टी कार्यालय सीधी में मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष समर बहादुर के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे सिंगरौली जिला प्रभारी श्रवण कुमार विश्वकर्मा प्रदेश सचिव सह प्रभारी धर्मेंद्र सिंह बघेल प्रदेश सचिव पूर्व जिला अध्यक्ष रामराज यादव उपाध्यक्ष रण बहादुर सिंह चौहान जिला प्रमुख महासचिव दिनेश सिंह जिला महासचिव प्रवीण कुमार पटेल राजेश साकेत जिला महासचिव जिला सचिव रामलाल विश्वकर्मा जिला सचिव राममिलन केवट एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बैजनाथ साकेत लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष यज्ञ सेन गिरी मझौली ब्लाक अध्यक्ष मानेद्र यादव अमरकेश यादव सहदेव दिलीप कुमार पटेल सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहकर सावित्रीबाई फुले जी की जन्म जयंती कार्यक्रम उपस्थित रहे साथ ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय डॉ मनमोहन सिंह जी की आत्मा के शांति के लिए सभी पदाधिकारीयों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किए शहर अध्यक्ष समर बहादुर ने प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को देश के सबसे बड़े अर्थशास्त्री थे जिन्होंने अपने कार्यकाल में देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी को कंट्रोल किए थे और एक अच्छे कुशल शासक के रूप में अपना कार्यकाल का निर्वहन किया प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल के समय ही यह प्रस्ताव नोटबंदी का आया था पर उन्हें पता था कि नोटबंदी से देश की आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ जाएगी और हमारे देश में महंगाई बेरोजगारी का असर बढ़ जाएगा इसलिए उन्होंने ऐसे कई देश हित में फैसले लिए और जो देश हित में नहीं थे उनको उन्होंने नहीं लागू किया ऐसे पूर्व  प्रधानमंत्री जी को शत-शत नमन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माता सावित्रीबाई फुले जी के जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने बताएं की माता सावित्री बाई का जन्म 1831 में महाराष्ट्र में माली परिवार में हुआ था 9 वर्ष की उम्र में ही उनकी शादी महात्मा ज्योतिराव फुले जी के साथ में हुआ 16 वर्ष की आयु में उन्होंने प्रथम महिला विद्यालय खोलकर महिलाओं शोषित वंचितों को पढ़ने का काम किया अत्यंत कठिनाइयों के बीच में रहकर उन्होंने समाज को एवं महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिलाया एवं संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर जिला अध्यक्ष ने सीधी विधानसभा का प्रभारी जिला प्रमुख महासचिव दिनेश सिंह को बनाया गया एवं चुरहट विधानसभा का प्रभारी महासचिव प्रवीण कुमार पटेल  को बनाया गया सिहावल विधानसभा का प्रभारी महासचिव राजेश साकेत को बनाया गया वहीं ध्वनि विधानसभा का प्रभारी जिला महासचिव शिवेंद्र शुक्ला को बनाया गया है जिला महासचिव दिनेश सिंह यादव ने आए हुए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी को अपने-अपने डेटन का निर्वहन करने के लिए आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button