सीधी

महिला सशक्त वाहिनी कक्षा का संचालन 7 जनवरी से

सीधी-जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने जानकारी देकर बताया है कि सीधी जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत पुलिस भर्ती में चयन हेतु महिला सशक्त वाहिनी कक्षा का संचालन कर लिखित एवं पुलिस विभाग की आधारभूत संरचना का उपयोग करते हुये कमांडेट होमगार्ड द्वारा शारीरिक प्रवीणता की तैयारी हेतु युवतियों एवं बालिकाओं को निः शुल्क प्रशिक्षण दिये जाने हेतु सीधी जिले की कुल 56 बालिकायें द्वारा 23 सितम्बर 2024 से 07 अक्टूबर 2024 तक (कार्यालयीन कार्य दिवसों में) कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला सीधी में आवेदन प्रारूप जमा किया गया है। उक्त महिला सशक्त वाहिनी कक्षा का संचालन 07 जनवरी .2025 से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 में सुबह 08 बजे से 10 बजे तक किया जायेगा। पंजीकृत बालिकाओं को सूचित किया गया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button