सीधी

अनियंत्रित बाईक के गिरने से युवक गंभीर

सीधी। शहर के अस्पताल -गांधी चौक मार्ग में विकास भवन के सामने आज रात करीब 8.30 बजे अनियंत्रित बाईक के अनियंत्रित होकर सड़क में गिरने और सवार युवक के डिवाइडर से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक घटनास्थल पर ही अचेत होकर खून की उल्टी करने लगा। उसकी गंभीर हालत देख लोगों ने एक आटो को रूकवाया और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था बनाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त गंभीर रूप से घायल युवक हीरो स्पलेंडर बाइक क्रमांक एमपी 53 जेडबी 3674 में सवार होकर गांधी चौक से अस्पताल तिराहा की ओर जा रहा था। विकास भवन के समीप पीछे चल रहे बाईक चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक आगे चल रही बाइक को ठोकर मार दी गई जिससे बाईक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे में बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाईक को चला रहा दूसरा युवक भागने की फिराक में था उसे लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। उधर बाईक को ठोकर मारने वाले युवक को भी कुछ लोगों ने रोका लेकिन वह मौका देखकर भाग गया। यह अवश्य है कि कुछ लोगों ने बताया कि भागने वाला बाईक सवार गुप्ता शहर के कोतरकला का निवासी है।

Related Articles

Back to top button