सीधी

हमारी सरकार योजनाओं से वांचितों एवं गरीबों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित-विश्वामित्र

सीधी-सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने की मंशा से प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के द्वारा “मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान” प्रारंभ किया गया है। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के हर पात्र हितग्राही को योजनाओं से लाभान्वित कराना है। हमारी डबल इंजन की सरकार योजनाओं से वांचितों एवं गरीबों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है।उक्त आशय के विचार विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने जनपद पंचायत देवसर के ग्राम पंचायत धनहा एवं चरकी में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर व्यक्त किए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्यापूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में शामिल योजनाओं एवं प्रदाय की जाने वाली सेवाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक विश्वामित्र पाठक ने अपने उद्बोधन में उपस्थित जन समुदाय को महत्वपूर्ण योजनाओं लाडली बहना योजना,लाडली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान योजना,संबल योजना प्रधान मंत्री किसान सम्मान ,पेंशन योजनाओं सहित विभिन्न विभागों में संचालित 45 हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं 63 सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आगे आकर पात्रतानुसार आवेदन कर लाभ लेने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि ने अधिकारियों से शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्परता से निराकरण करने के लिए कहा।शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाणपत्र अब आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरपी सिंह सीडीपीओ,जयशंकर प्रसाद द्विवेदी , हरि प्रसाद शुक्ला ,अयोध्या प्रसाद गौतम ,रावेन्द्र प्रसाद द्विवेदी सरपंच धनहां, उदयभान पाठक बीसी स्वच्छता, रामजी माझी ,रामबरन शुक्ला ,उपयंत्री सुमित वर्मा , करन सिंह सरपंच चरकी, ललन सिंह ,राममनोहर सिंह , रूपसाह बैगा ,सुखलाल बैगा ,शिवमूरत शुक्ला ,विजय शुक्ला ,दिलीप मिश्रा सहित विभागों के अधिकारी कर्मचारी,भाजपा पदाधिकारी, गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button