सीधी

विक्षिप्त मां ने की बेटे की गला घोंटकर हत्या

  • पहाड़ में ले जाकर की गई वारदात, आरोपी मां गिरफ्तार
    सीधी जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत एक विक्षिप्त मां ने अपने 8 वर्षीय बेटे को पहाड़ में ले जाकर गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बेटे का शव बरामद करने के बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम कतरी काडी निवासी फूल कुमारी बैगा ने कबूल किया है कि उसने ही अपने 8 वर्षीय बेटे आशिक बैगा की गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोसियों के अनुसार फूल कुमारी बीते कई सालों से मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। उसकी दो बेटी और एक बेटा था। 4 अक्टूबर की शाम से ही फूल कुमारी और उसका बेटा लापता थे। 5 अक्टूबर की दोपहर जब गांव के चरवाहे पशुओं को चराते हुए पहाड़ पर पहुंचे तो वहां बच्चे का शव दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत गांव आकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पंचनामा तैयार किया। ग्रामीणों के अनुसार जब बच्चे का शव मिला तक कोई भी उसके पास नहीं थी। वहीं मां भी उसके साथ ही लापता थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने पर वह भी मौके पर आ गई। यहां परिजनों और पुलिस ने उससे पूछताछ की तो बताया कि उसने ही बेटे की हत्या की है।

घर से एक किमी दूर लेकर की हत्या-

पुलिस के पहुंचने के बाद मौके पर फूल कुमारी भी मौजूद थी। आरोपी मां अपने 8 वर्षीय बच्चे को घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर पहाड़ पर ले गई और वहीं उसकी हत्या कर दी। रात अधिक होने के कारण पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। आज गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके उपरांत आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
इनका कहना है –
पुलिस को घटना की जानकारी एक दिन बाद मिली। प्रथम दृष्टया ग्रामीणों ने महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि महिला ने यह कदम मानसिक असंतुलन के कारण उठाया या इसके पीछे वजह कुछ और है।

आशुतोष द्विवेदी, एसडीओपी चुरहट

Related Articles

Back to top button