शहर में कल निकलेगी एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा

सीधी जिले में पहली बार ओम मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान के द्वारा 8 नवंबर को शाम 3 बजे से भव्य झांकियां एवं 1 किलोमीटर लंबा तिरंगा झंडा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शहर भर में भ्रमण करेगी। यात्रा में सभी से शामिल होकर अपनी भारत माता के सम्मान में झंडा उठाने का आग्रह किया गया है। अगले ही दिन 9 नवंबर को सुबह 10 से 1 बजे तक स्वयंवर पैलेस में विश्व कल्याण हेतु ओम महामंत्र उच्चारण एवं संपूर्ण वंदे मातरम गायन के साथ शिव भोलेनाथ बाबा का दिव्य सत्संग तथा भोजन का आयोजन हो रहा है। सभी सीधी वासियों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपने अंतर्मन को जागृत करने का अनुरोध किया गया है। उक्त संस्थान ने पूरे भारत वर्ष में 300 से अधिक देशभक्ति एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। विगत 2023 में संस्थान ने एक लाख लोगों के साथ मिलकर वंदे मातरम संपूर्ण गीत का गायन कर इतिहास में इस पल को विश्व पटल के पन्नों में दर्ज किया। इसके साथ ही कश्मीर जैसे भयावह स्थान में भी भारत माता की जय एवं वंदेमातरम के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाल कर भारत माता का गौरव बढ़ाया है। ऐसे संस्थान के द्वारा सीधी में पहली बार 1 किलोमीटर तिरंगा यात्रा और शिव भोले नाथ का दिव्य सत्संग होने जा रहा है।



