वंदे मातरम गीत स्मरण उत्सव पर हम सबको गर्व है: देव कुमार

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय स्थित एसआईटी कॉलेज के सभागृह में सीधी के भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में वंदे मातरम गीत का सामूहिक रूप से गौरव गान किया गया। जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष देव कुमार ने कहा कि हम सबके लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है और इस गीत के माध्यम से प्रत्येक भारतवासी में अपने राष्ट्र के प्रति चेतना एवं देश भक्ति जागृत होगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजक डॉ.मनीला सिंह, सहसंयोजक मुनिराज विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवदान सिंह साकेत, उर्मिला साकेत, अनीता चौरसिया, सुनीता रानी वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी, अनु पांडे, महिमा शर्मा, सुनील , अजय सिंह चौहान, अवधेश वर्मा, कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती शोभा रेड्डी, कर्ताधर्ता अभिषेक सिंह चौहान, संदीप सिंह चौहान, कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे। इस राष्ट्रगान वंदे मातरम गायन किया एवं आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया।



