सीधी

टाटा कॉलेज में “युवा संसद” का हुआ आयोजन

सीधी स्थानीय टाटा कॉलेज सीधी में टाटा युवा संसद सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काल्पनिक संसद का सत्र चलाया गया। मुख्य अतिथि एवं महामहिम की भूमिका मे इंद्रशरण सिंह चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं को लोकतंत्रिक भावना को समझने, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और सकारात्मक राजनीति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बतौर मीडिया प्रतिनिधि जीतेन्द्र सिंह उपस्थिति रहे।संसद सत्र के दौरान शहर के कई स्थानीय नेता शामिल हुए। जिसमें सत्ता पक्ष से डॉ. विक्रम सिंह, रोहित मिश्रा, निशांत मिश्रा, संजय सोनी, अजीत वर्मा, पवन मिश्रा, अभय सिंह, सौरभ द्विवेदी एवं अमित मिश्रा ने अपनी भूमिका निभाई।वहीं विपक्ष से संदीप उपाध्याय दादू, संगम सिंह एवं रामचरण सोनी ने प्रभावशाली रूप से संसद के समक्ष प्रश्न प्रस्तुत किए।
संसद सत्र के सभापति की भूमिका छात्र देवेंद्र जायसवाल ने निभाई। उन्होंने पूरे सत्र का कुशलतापूर्वक संचालन किया और सत्ता एवं विपक्ष के बीच अनुशासित और लोकतांत्रिक संवाद को सुनिश्चित किया।प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने सत्ता पक्ष से स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय एकता जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रश्न किए। सत्ता पक्ष के मंत्रियों ने इन सभी विषयों पर विस्तृत और संतुलित जवाब प्रस्तुत किए।स्थानीय युवा नेताओं ने राज्यसभा सदस्य के रूप में सत्ता पक्ष से प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर सत्ता पक्ष के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दिया गया। डॉ. विक्रम सिंह ने अपने संबोधन में सीधी संसदीय क्षेत्र के विज़न और विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्षता टाटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के प्रबंध निदेशक इंजी आर. बी. सिंह ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सीधी और विंध्य क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सत्ता और विपक्ष दोनों को मिलजुलकर कार्य करना चाहिए।इस सफल आयोजन का संयोजन विनय द्विवेदी, प्रवेश द्विवेदी एवं बुलेदर सिंह द्वारा किया गया।मंच संचालन शिक्षा विभाग से प्राची तिवारी द्वारा किया गया।उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन सीईओ डॉ. राजेश वर्मा एवं डॉ. अतुल कुमार द्विवेदी, प्राचार्य राघवेंद्र द्विवेदी व डॉ. देवेंद्र सिंह, शैक्षणिक अधिष्ठाता सौरभ सिंह बघेल सहित सभी विभागाध्यक्षों एवं सहायक प्राध्यापको के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सभागार में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button