सरस्वती शिशु मंदिर चौफाल में वार्षिक स्नेह भव्य रूप से सम्पन्न

सरस्वती शिशु मंदिर चौफाल में वार्षिक स्नेह सम्मेलन दिनांक 25 मार्च 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीधी विधानसभा की विधायक श्रीमती रीती पाठक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण जी ने की, जबकि विशेष अतिथियों में तहसील समन्वयक अमितेश शुक्ला, ग्राम भारती सीधी के प्रतिनिधि सिंह जी, जिला सचिव कमल त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघ चालक रामप्रताप जी, जिला मंत्री सूर्यप्रताप सिंह , जिला उपाध्यक्ष विश्वबंधु द्विवेदी , सीधी नगर मंडल अध्यक्ष पंकज जी, कूचवाही मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह एवं भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष विकाश नारायण तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त मड़रिया के प्राचार्य राजकुमार सिंह , जमोड़ी के प्राचार्य अमोल सिंह , जगजाहिर मिश्रा , चौफाल अधीक्षक अनिल जायसवाल , प्रधानाचार्य प्रभाशंकर जी तथा विद्यालय के आचार्यगण—रावेंद्र सिंह , संदीप मिश्रा , संपतलाल जी, विमल जी, संदीप तिवारी सहित श्रीमती पुष्पा दीदी, गीता जी, खुशबू, अन्नपूर्णा, कुसुमकली जी एवं अन्य मातृशक्ति की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में अभिभावक, माताएं-बहनें एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उनके रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।मुख्य अतिथि श्रीमती रीती पाठक ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए शिक्षा के साथ संस्कारों के समन्वय को समय की आवश्यकता बताया। अंत में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य संदीप कुमार मिश्रा द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया ।



