पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट में ‘प्रयास’ पत्रिका का विमोचन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट में ‘प्रयास’ पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.के. त्रिपाठी ने बताया कि यह पत्रिका जिलाधिकारी सीधी के मार्गदर्शन तथा उपायुक्त आर. के. वर्मा एवं सहायक उपायुक्त दीक्षा ज्योति मिश्रा के संरक्षण में संपादित की गई है। पत्रिका के प्रधान संपादक प्राचार्य डॉ. डी.के. त्रिपाठी हैं, जबकि सहायक संपादक के रूप में सुधीर सरोज, श्रीमती रिचा एवं मनीष कुमार दीक्षित का योगदान रहा। यह पत्रिका पीएम श्री योजना के अंतर्गत “यंग साइंस राइटर फंड” से तैयार की गई है।
प्राचार्य ने बताया कि पत्रिका का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की प्रगति, छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा एवं उनके अनुभवों को कविता, कहानी एवं लेख के माध्यम से समाज तक पहुंचाना है। विमोचन अवसर पर उप प्राचार्य सुबोध कुमार तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक रूपेश कुमार चौधरी, प्रवेश कुमार सिंह, विद्यालय के कैप्टन हर्षित द्विवेदी एवं अनुपमा द्विवेदी सहित समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में उत्साह एवं हर्षाेल्लास का वातावरण रहा। प्राचार्य द्वारा सभी छात्रों एवं शिक्षकों को पत्रिका का वितरण किया गया। साथ ही बताया गया कि ‘प्रयास’ पत्रिका को विभिन्न विभागों एवं विद्यालयों में डाक द्वारा भेजी जाएगी।



