सीधी

एकलव्य स्कूल के छात्रों का बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम एवं द्वितीय स्थान

माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है जिसमें एकलव्य पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल हड़बड़ो के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है तथा जिले एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिसमें शिवांग सिंह 96 प्रतिशत कक्षा 12वी जिले की प्रवीण्य सूची में सभी समूहों में प्रथम स्थान तथा 10वीं में अभिषेक कोल 97.80 प्रतिशत के साथ प्रदेश की मेरिट लिस्ट से केवल एक अंक से पिछड़ते हुए जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान एवं प्रज्ञांशी सिंह 97.60 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किए हैं। साथ ही कक्षा 10वीं में संध्या सिंह 97 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान एवं आंचल यादव 95.80 प्रतिशत, पदमनी सिंह 94 प्रतिशत, ओम सिंह 93 प्रतिशत, आशी मिश्रा 91.20 प्रतिशत, आदर्श सिंह चंदेल 91 प्रतिशत, प्रतीक सिंह 90.80 प्रतिशत, शुभी सिंह 90 प्रतिशत प्राप्त किये। इसी तरह कक्षा 12वीं में शुभम कुशवाहा 91.80 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय एवं अर्पिता पाठक 90.60 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान, अंजली मिश्रा 89.60 प्रतिशत, आलोक पाण्डेय 88.80 प्रतिशत, साक्षी विश्वकर्मा 87.40 प्रतिशत, वागीश विश्वकर्मा 86.20 प्रतिशत, रुद्र प्रताप सिंह 83 प्रतिशत, इशिका सिंह 81.40 प्रतिशत, मान्या मिश्रा 81.20 प्रतिशत, अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं जिले को गौरवान्वित किया है। इस कड़ी में विद्यालय के संचालक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र में कक्षा 10वीं में कुल 73 छात्र-छात्राएं थे जिनमें से 66 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में एवं 6 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की इसी तरह कक्षा 12वीं में कुल 75 छात्र छात्राओं में 66 छात्रों ने प्रथम एवं 7 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन छात्र-छात्राओं में से कक्षा 10वीं में 40 छात्र-छात्राएं 75 प्रतिशत से अधिक एवं कक्षा 12वीं में 28 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है । ज्ञात हो कि 12वीं के 28 छात्र छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा मेधावी छात्र मद द्वारा लैपटॉप राशि भी उपहार स्वरूप मिलेगा। संचालक द्वारा बताया गया कि यह परिणाम शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के सकारात्मक सहयोग से संभव हो पाया है और आगे भी छात्र- छात्राओं को इसी तरह के कड़े परिश्रम और लगन के साथ भविष्य में अच्छा करने की सलाह दी है। छात्रों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला परियोजना समन्वयक विनय मिश्रा, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक राजेश पाण्डेय एवं समस्त अधिकारी जिला शिक्षा विभाग साथ में विद्यालय के संचालक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, नीतू सिंह, संरक्षक शीलध्वज सिंह, प्रबंधक विनोद सिंह, श्यामलाल शर्मा, प्राचार्य स्वेता सिंह, राजेंद्र द्विवेदी, मनोज खरे, मनीता सिंह, प्रीति शुक्ला, संजय पाण्डेय, संध्या शुक्ला, अरविंद सिंह, विदित सिंह, सुनीता विश्वकर्मा, करूणा मिश्रा, माधव सिंह, रजनीश पाण्डेय, संध्या खरे, सपना तिवारी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, पंचम साहू, शिवकुमार यादव, अनूप लखेरा, सन्नी बैगा, शशिकांत दीक्षित, अभिषेक तिवारी, प्रदीप तिवारी, विद्याचरण पाण्डेय, काजल केवट,अंकिता तिवारी, रेखा शुक्ला, साक्षी पाठक, सफ़ीना बानो, रविशंकर मिश्रा, अंजलि वर्मा, संजय साहू एवं समस्त विद्यालयीन परिवार एवं अभिभावकों द्वारा छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

Related Articles

Back to top button