श्री अशोक भीम कामदार बने मध्य प्रदेश कांग्रेस राज्य स्तरीय सिंधी कल्याण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष

सीधी जिले के वरिष्ठ व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री अशोक भीम कामदार को मध्य प्रदेश कांग्रेस राज्य स्तरीय सिंधी कल्याण समिति में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिले में हर्ष का वातावरण है। उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों, व्यापारिक संगठनों एवं शुभचिंतकों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।श्री अशोक भीम कामदार लंबे समय से व्यापार एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे व्यापारी संघ सीधी के महामंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। साथ ही सिंधी समाज सीधी के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में उनकी सदैव सक्रिय सहभागिता बनी रहती है।उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को समाज एवं व्यापारिक वर्ग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री कामदार अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक समर्पण से समिति को नई दिशा प्रदान करेंगे तथा सिंधी समाज के हितों एवं कल्याण के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।श्री अशोक भीम कामदार ने अपनी नियुक्ति पर विशेष आभार व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह “राहुल भईया”, मध्य प्रदेश कांग्रेस राज्य स्तरीय सिंधी कल्याण समिति के प्रदेश संयोजक श्री दिनेश मेघानी, प्रदेश अध्यक्ष श्री ईश्वर झामनानी, जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह, श्री महेन्द्र सिंह चौहान, महासचिव प्रभारी समस्त विभाग-प्रकोष्ठ एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।



