सीधी

सीधी शिक्षा के उच्चतम स्तर को छुए एवं शिक्षकों की समस्याओं पर कलेक्टर से मिलेगा शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सीधी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रमुख बिंदु सीधी जिला शिक्षा के उच्चतम स्तर को छुए एवं शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिलेगा और इन्हीं दो बिंदुओं पर चर्चा होगी। बता दे की कलेक्टर के निर्देश पर 341 सहायक शिक्षक संवर्ग के एवं प्राथमिक माध्यमिक शिक्षकों के भी चतुर्थ क्रमोन्नति आदेश जारी होने पर व्हाट्सएप के माध्यम से जिलाध्यक्ष द्वारा कलेक्टर का आभार व्यक्त किया गया और शेष बचे शिक्षकों का आदेश जारी कराने का अनुरोध किया गया। जिस पर कलेक्टर ने बहुत ही गंभीरता पूर्वक जिलाध्यक्ष के व्हाट्सएप पर दो संदेश दिया गया जिसमें पहले था कृपया वे कार्य करें, जिनके लिए हमें नियुक्त किया गया है। और दूसरा संदेश था सीधी (जिला) शिक्षा के उच्चतम स्तर को छुएगा । क्या आप कुछ कर सकते हैं । इन दोनों संदेशों से मैं बहुत प्रभावित हुआ और इस दिशा में कार्य करने के लिए अत्यंत उत्सुक हूं। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा पूर्व से ही इस दिशा मे कार्य कर रहा है जैसे हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प यात्रा, हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ परिकल्पना से कार्य करना, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मध्य कर्तव्य बोथ दिवस कार्यक्रम आदि अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिससे निश्चित ही सीधी जिला छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने में अग्रणी रहेगा ।मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सीधी का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिलकर मार्गदर्शन प्राप्त कर और चर्चा कर योजना बद्व तरीके से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करेगा, साथ ही शिक्षकों की समस्याओ एवं बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना, परेशान होना उससे भी निजात मिलेगी।

Related Articles

Back to top button