सीधी

बरमबाबा ब्लॉक के सभी सेक्टरों में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित

विधानसभा क्षेत्र सीधी के ब्लॉक बरमबाबा अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों कठौली, कठास, गांधीग्राम, बरमबाबा, सेंदुरा, ठेंगरही, सलैहा, खाम्ह एवं सरेंठी सेक्टर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज सीधी विधानसभा प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा की विशेष उपस्थिति एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमबाबा के अध्यक्ष सुंदरलाल सिंह द्वारा किया गया। बैठक में पंचायत कमेटी सदस्यों के सत्यापन, संगठन की मजबूती एवं बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधानसभा प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीढ़ उसका जमीनी संगठन है और पंचायत स्तर तक मजबूत टीम तैयार कर जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने सभी सेक्टरों में नियमित बैठकें आयोजित करने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों पर मुखर बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों, युवाओं, मजदूरों एवं आमजन के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, मंडलम सेक्टर बूथ प्रभारी, पंचायत कमेटी सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button