सीधी

शासकीय स्कूल पनवार सीधी में कालेज चलो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

सीधी । कालेज चलो अभियान‘‘ के तहत उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी के मार्गदर्शन में शासकीय स्कूल पनवार सीधी में कालेज चलो अभियान टीम के संयोजक डॉ. गुलशेर अहमद ने विद्यार्थियों से संपर्क किया और उनके मन में उच्च शिक्षा से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियो के प्रश्नो के उत्तर बारी-बारी से दिये और महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताए। संचालित कोर्स के बारे अवगत कराते हुए सभी को ज्यादा से ज्यादा उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया जिससे बेहतर भविष्य बना सकते हैं।

कालेज चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान डॉ.रविन्द्र नाथ सिंह ने महाविद्यालय की खेल गतिविधियो के संबंध मे जानकारी देते हुए पढाई के साथ खेल के महत्व के विषय में अवगत कराया गया। खेलकूद में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के विषय में जानकारी दी गई। डॉ. उमाकांत साहू ने एन. सी. सी. के बारे मे जानकारी दी। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से संबंधित छात्रो के प्रश्नों के उत्तर दिए तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विषय का चयन छात्र किस कर सकते है, की जानकारी प्रदाय की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए भविष्य मे अत्यंत लाभदायक होगी। डॉ. राम सुरेश भारती ने विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति पर जानकारी देते हुए बताया कि एन. एस. पी. छात्रवृति अत्यंत महत्वपूर्ण है। अंत में डॉ. रविन्द्र नाथ सिंह ने शासकीय स्कूल पनवार सीधी के प्राचार्य डा. आर.पी. राठिया एवं उपस्थित शिक्षकों, छात्रों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button