सीधी

कलेक्टर साकेत मालवीय ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहरायाजिलेवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

सीधी। गणतंत्र दिवस समारोह संपूर्ण जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्टर ने कहा कि यह हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्षों तथा वीर शहीदों के त्याग का परिणाम है कि भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सशक्त हुआ है। भारत आज विश्व के देशों के लिए पथ प्रदर्शक का कार्य कर रहा है, यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। कलेक्टर ने जिले के अधिकारियों का आह्वान किया कि अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करते हुए समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्तियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाए। यह देश के नागरिकों को सशक्त करेगा और परिणामस्वरूप हमारा देश सशक्त होगा और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि देश का प्रत्येक व्यक्ति गणतंत्र दिवस का पर्व गर्व से मना पाए। यही हमारी देश के वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमारा गणतंत्र तभी सशक्त होगा जब हम समाज के अन्तिम छोर में खड़े व्यक्ति से सम्मानपूर्वक व्यवहार करेंगे, उनकी समस्याओं को जानेंगे तथा तत्परता से उनका निराकरण करेंगे। अपर कलेक्टर राजेश शाही ने कहा कि भारत वर्ष का निवासी होने पर हमें गर्व है। विविधताओं से भरा होने के बाद भी हम सभी एक हैं। हमें इसी प्रकार देश की अखण्डता और एकता को अक्षुण्य रखते हुए पूरी सतर्कता और सजगता के साथ देश की सेवा में लगे रहना होगा। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button