सीधी

प्रथम चरण की शानदार सफलता के पश्चात, दो अक्टूबर से आरंभ होगा पार्टी के संगठन पर्व का द्वितीय चरण — देव कुमार 

सीधी ।भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण संगठन पर्व सदस्यता अभियान के रूप में दो अक्टूबर से जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर प्रारंभ होगा। जिसकी समीक्षा योजना और रचना बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में जिले भर में संपन्न हुई। 

चुरहट मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती 2 अक्टूबर से भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा । अब तक जिले भर की एक लाख पन्चान्वे हजार से अधिक सदस्यता हो चुकी है। शेष सदस्यता लक्ष्य द्वितीय चरण के प्रथम सप्ताह में ही अर्जित हो, इसके लिए व्यापक रणनीति योजना रचना हुई। 

प्रथम चरण की शानदार सफलता के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने समस्त पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमने प्रथम चरण में प्रदेश के टॉप टेन में जगह बनाई है। आगे चलकर के हम टॉप फाइव में आए। इसका पूर्ण प्रयास हम सभी को करना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने आगामी आने वाले 2 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक की समय सारणी भी बताई, जिसमें एक-एक दिन क्या-क्या करना है विस्तार से चर्चा कर लिपिबद्ध कराया। इस दौरान शानदार सदस्यता के लिए कार्यकर्ताओं में अच्छा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष रजनीश शुक्ला, जिला महामंत्री अशोक पटेल, विनोद साकेत सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चो के मंडल अध्यक्ष,  शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button