सीधी

इतिहास संकलन समिति महाकौशल प्रांत जिला-इकाई सीधी का गठन

अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति महाकौशल प्रांत जिला इकाई सीधी के गठन हेतु 3 अक्टूबर 2024 को संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय सीधी के इतिहास विभाग में बैठक आयोजित हुई। बैठक में इतिहास के अनछुए पहलुओं को उजागर करने, क्षेत्रीय इतिहास को राष्ट्रीय इतिहास से जोड़ने और तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किए जाने वाले इतिहास के पुनः लेखन के संदर्भ में विशद चर्चा की गई। साथ ही सीधी जिला इकाई का गठन किया गया। बैठक में पुष्पराज सिंह माननीय विभाग संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, श्रीमती रीती पाठक विधायक सीधी विधानसभा क्षेत्र,  शुभम जी जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, अजय मिश्रा ई.सी. मेंबर अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा, डॉ. शिवाकांत त्रिपाठी इतिहास संकलन समिति महाकौशल प्रांत महामंत्री, डॉ महेंद्र मणि द्विवेदी इतिहास संकलन समिति महाकौशल प्रांत उपाध्यक्ष, अमलेश्वर चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,  डॉ. चंद्र प्रकाश मिश्रा जिला संगठन सचिव जिला रीवा तथा महाविद्यालय के प्राचार्य

 डॉ. पी.के. सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। माननीय विधायक श्रीमती रीती पाठक ने अपने वक्तव्य में इस प्रयास को समाज और राष्ट्र हित के लिए सार्थक बताते हुए सदैव अपना सहयोग देते रहने की बात कही। माननीय विभाग संघ चालक पुष्पराज सिंह ने इतिहास को तथ्य सहित पुनः लेखन पर जोर दिया। प्रांत महामंत्री डॉ शिवाकांत त्रिपाठी ने अपने वृहद व्याख्यान में इतिहास के उन अंशों को उद्घाटित किया जिनको गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ महेंद्र मणि द्विवेदी ने इतिहास संकलन समिति के उद्देश्य एवं कार्य पद्धति की जानकारी प्रदान की। डॉ शिवाकांत त्रिपाठी ने सीधी जिले की इकाई का गठन करते हुए घोषणा की। इतिहास संकलन समिति महाकौशल प्रांत जिला इकाई सीधी की संरक्षक सीधी विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती रीति पाठक को नियुक्त किया गया। डॉ अश्वनी कुमार द्विवेदी सहायक प्राध्यापक इतिहास-अध्यक्ष, डॉ सत्य कुमार सिंह-उपाध्यक्ष, डॉ देवेंद्र कुमार सोनी-सचिव, डॉ मनीषा सिंह-महिला प्रमुख, डॉ सच्चिदानंद तिवारी-प्रचार प्रमुख, राकेश द्विवेदी-सह प्रचार प्रमुख, राज किशोर तिवारी सह सचिव तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सीधी जिले के इतिहासकार डॉ. संतोष सिंह चौहान, पुष्पराज सिंह माननीय विभाग संघ चालक एवं अजय मिश्रा ई.सी. मेंबर ए.पी.एस.यू. रीवा को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सीनियर प्राध्यापक डॉ आर.एन. स्वर्णकार, डॉ. के.एस. नेताम, डॉ. आर.बी.एस. चौहान, डॉ. गुलशेर अहमद, अतिथि विद्वान, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अश्वनी कुमार द्विवेदी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button