सीधी

हथेली पर आग कविता पुस्तक का विमोचन सम्पन्न

सीधी – विन्ध्य- मैकल साहित्य उत्सव-2024 के तत्वाधान में मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन एवं पंड़ित रमा विलास सेवा संस्थान व्योहारी जिला शहडोल के संयुक्त आयोजकत्व में पद्मश्री बाबू लाल दाहिया के मुख्य आतिथ्य एवं ख्यातिलब्ध सुनाम अष्टभुजा शुक्ला की अध्यक्षता एवं सारस्वत अतिथि अवधेश प्रताप सिंह विश्व विधालय रीवा हिन्दी के विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश कुशवाह के उपस्थिति में कवि अशोक तिवारी ‘अकेला’ की कविता पुस्तक ‘हथेली पर आग’ का विमोचन सम्पन्न हुआ, जिसमें सेंट्रल अकैडमिक स्कूल व्योहारी के संचालक रवि मिश्रा, गांधीवादी चिंतक, विचारक एवं कवि संतोष कुमार व्दिवेदी, राम नरेश तिवारी निष्ठुर, डा प्रवेश तिवारी, प्रो डा अनिल सिंह सत्यप्रिय, रावेन्द्र शुक्ला, डा संतोष तिवारी, डा शिवशंकर मिश्र सरस, प्रियंका सिंह चौहान, विभूति तिवारी, शिव पाल तिवारी, लोक गायक नरेन्द्र सिंह आदि कलाकार साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी साक्षी रहे। ‘हथेली पर आग’ कविता पुस्तक की भूमिका ख्यातिलव्ध चिंतक, विचारक एवं साहित्यकार प्रो डा अनिल सिंह सत्यप्रिय ने लिखा है। ज्ञात हो कि अशोक तिवारी अकेला सिचाई विभाग में सेवारत रहे हैं किन्तु इनकी गहरी रूचि कविता के प्रति रही है। प्रगतिशील लेखक संघ से विगत 25 वर्ष से सक्रिय रूप  से जुड़े हुए हैं। इनका सृजनकर्म अद्यतन जारी है। इनकी रचनाओं में मार्क्सवादी स्वर स्पष्ट रूप से सुने जा सकते है। इन्हें पुस्तक विमोचन के लिये इष्ट मित्रों एवम परिजनों ने बधाइयॉ दी हैं जिनमें डॉ अनिल सिंह सत्यप्रिय, डॉ शिवशंकर मिश्र सरस, सोमेश्वर सिंह सोम रामराज यादव विकल्प, डॉ कमलापति गौतम, प्रियंका सिंह चौहान, आदर्श सिंह, मयंक सिंह, रावेन्द्र शुक्ला डॉ संतोष तिवारी, श्रीमती सुनीता तिवारी, अतुल तिवारी, संजीव तिवारी, अनुरोध शुक्ला, श्रीमती वन्दना तिवारी,  श्रीमती कंचन तिवारी, सृष्टि शुक्ला आदि प्रमुख हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button