कुसमी में हुआ चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन

सीधी-राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल एवं जिला शिक्षा केन्द्र सीधी के निर्देशन में विकासखंड कुसमी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टमसार में दिव्यांग छात्रों का शिविर दिनांक 14 दिसंबर को आयोजित किया गया जिसमें कुल पंजीकृत छात्र 109 उपस्थित हुए। जिसमें 9 छात्रों का मेडिकल प्रमाण पत्र बनाया गया और 36 छात्र उपकरण के लिए चिन्हित किए गए। एलिम्को टीम से आए हुए विशेषज्ञ द्वारा अलग-अलग छात्रों का परीक्षण कर ट्राय साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एंड, स्मार्ट कैन, एमआर किट, बैसाखी, कैलीपर, आदि सहायक उपकरण दिव्यांगों की आवश्यकता अनुसार चिन्हित किया गया। इस चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीराबाई सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती जमुनी बाई एवं जिला शिक्षा केंद्र सीधी से सहायक परियोजना समन्वयक रजनीश श्रीवास्तव, बीआरसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी, प्राचार्य टमसार रामपाल सिंह, एमआरसी विवेक मिश्रा, एमआरसी सुदामा पटेल, नीलेश विश्वकर्मा एवं विकासखंड समस्त जन शिक्षक, शिक्षक एवं दूर-दूर से आए हुए दिव्यांग छात्रों को लेकर दिव्यांग बच्चों के अभिभावक शिविर में उपस्थित रहे। शिविर में आए हुए सभी बच्चों को भोजन एवं यात्रा देयक की भी व्यवस्था की गई थी। शिविर समाप्ति के पश्चात बीआरसी कुसमी द्वारा एलिम्को जबलपुर की टीम, मेडिकल टीम, शिविर में सहयोग करने वाले समस्त शिक्षकों, अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया गया।



