सीधी

सीधी पुलिस का सायबर अपराध जागरूकता रथ

सीधी-पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने तथा इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सायबर जागरूकता रथ जिलेभर में चलाया जा रहा है। उसी क्रम मे सोमवार को सायबर जागरूकता रथ भुईमाड़ पंहुचा। जिसमे हिन्दी एवं बघेली भाषा में ऑडिओ क्लिप तथा बैनर पोस्टर के माध्यम से विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड जैसे डिजिटल अरेस्ट, एटीएम और ओटीपी के माध्यम से किए जाने वाले फ्रॉड, फर्जी लिंक फ्रॉड, ओएलएक्स/ मार्केट ऐप वाले फ्रॉड, सेक्सटॉरसन फ्रॉड, फर्जी लोन ऐप फ्रॉड आदि के साथ ही सोशल मीडिया से संबंधित साइबर फिशिंग बुलीइंग आदि से बचने की जानकारी दी जावेगी। साथ ही अगर अपके साथ किसी प्रकार का सायबर अपराध घटित होता है तो तत्काल सायबर हेल्पलाईन नंबर 1930 एवं नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करावे ऐसा जागरूक किया गया। इस मौके पर भुईमाड़ मे थाना प्रभारी भुईमाड़ तेजभान सिंह, आरक्षक विक्की सिंह,पंकज सिंह परिहार सहित अन्य पुलिस अमला उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button