सीधी

शिक्षकों की समस्या का सरकार से समाधान कराने का प्रयास करूंगा-मिश्रा

सीतामढ़ी मे जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन सम्पन्न

सीधी ।म. प्र. शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन कंजवार ग्राम पंचायत के सीतामढ़ी स्थल मे संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मड़वास केके मिश्रा,अध्यक्षता पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह,विशिष्ट अतिथि बीईओ बीडी कोल, पूर्व बीआरसीसी रामराज शुक्ला, पूर्व बीईओ यज्ञशरण मिश्रा,बीआरसीसी अयोध्या प्रसाद पटेल,रिटायर्ड शिक्षक राम प्रसाद तिवारी, अजय प्रताप सिंह गिजवार, रामपाल सिंह बकवा, जयमंगल सिंह परासी, पूर्व सरपंच अजीत सिंह की उपस्थिति मे नववर्ष के अवसर पर शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत मे राष्ट्रगान का गायन किया गया ।तत्पश्चात सभी उपस्थित अतिथियों एवं समस्त शिक्षक जनों को माला, टोपी पहनाकर साल, श्रीफल,डायरी पेन भेंटकर सम्मान किया गया ।शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष का शिक्षक जनों ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों की जो समस्या और पीड़ा है सरकार के समक्ष समस्या का समाधान कराने का मैं प्रयास करूंगा ।शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद तिवारी ने कहा की आज का यह कार्यक्रम इसलिए आयोजित है की हम सभी एक शिक्षक हैं। शिक्षक का कार्य प्रमुख संवेदना का कार्य होता है। बालक को शिक्षा और संस्कार देना होता है, अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाना होता है। आज गौरवशाली हूं की आज हमारे बीच रामराज शुक्ला , नवल सिंह जैसे शिक्षा जगत के गौरव बैठे हैं जिनसे हमें संबल मिल रहा हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र मे गिरावट हो रही है सरकार नित नए प्रयोग तो कर रही है दूसरी ओर शिक्षक समाज अक्रमन्यता के कारण बदनाम हो रहे हैं की शिक्षकीय कार्य नही कर रहे हैं ।मैं सरकार की आलोचना नही कर रहा हूं बल्कि समाज की ओर से यह बात सरकार तक जानी चाहिए की जो नित नए प्रयोग किये जा रहे हैं उसके पहले शिक्षक जनों की भी राय लेनी चाहिए।शिक्षक सम्मेलन में सेवानिवृत्ति डीईओ नवल सिंह ने कहा की जहां पर शासन ने आपकी नियुक्ति की है कोई अच्छा कहे या न कहे आप लोग एक शिक्षक के नाते निष्ठा से कार्य करिये। आप जो करिये तो अच्छे के लिये करिये। सम्मेलन को बीआरसीसी रामराज शुक्ला,बीएसी यज्ञशरण मिश्रा एवं बीईओ वीडी कोल ने भी सम्बोधित किया।उक्त प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के सम्मेलन मे प्रान्ताध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद तिवारी,सीएसी बृजभान सिंह, अमर सिंह,प्रभात निगम,प्रकाश द्विवेदी एमआईसी,क्षत्रमणि पांडेय,अजय प्रताप सिंह, सुरशरी द्विवेदी, प्रभाकर तिवारी, देवेंन्द्र तिवारी,सुभाष मिश्रा, जयमंगल सिंह, धीरज नामदेव, प्रकाश द्विवेदी राजेश शुक्ला, धर्मकिशोर मिश्रा, दीप नारायण द्विवेदी, कंजवार के सीतामणि, महेंद्र कुमार मिश्रा,शिवेंद्र सिंह,गोविंद प्रसाद तिवारी, अमृतलाल गुप्ता, रामप्रकाश द्विवेदी, शेरबहादुर सिंह,प्रतिभा तिवारी, उषा तिवारी, कल्पना शुक्ला,शिवानी सिंह परिहार,कौशिल्या सिंह,प्रभाकर तिवारी, सोमवती सिंह, सुधा सिंह, शिवनारायण द्विवेदी, पूर्वा नेमा, जयकरण रावत,सुभाष चंद्र मिश्रा, बृजेश कुमार पांडेय, रामनरेश यादव, अभयलाल कोल, छोटेलाल कुशवाहा,दिपेन्द्र सिंह, अनुलहक अंसारी, हरिहर प्रसाद साहू, पवन डेहरिया, मुकेश वर्मा, मलखान परिहार, जगजीवन सिंह, शिवालय सिंह,महेंद्र सिंह सोलंकी,रोहणी प्रसाद मिश्रा,जगजीवन सिंह, रंगीले रावत, संतोष तिवारी, कृष्ण प्रताप सिंह,मुकेश मिश्रा, महेंद्र सिंह सोलंकी सहित जिले भर के संगठन के सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।संचालन एवं आभार शिक्षक शैलेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button