सिंगरोली

श्रमिकों का बिना भुगतान किए गोरबी परियोजना में कार्य करने वाली कंपनी गायब

सिंगरौली । एनसीएल के गोरबी परियोजना में सीएचपी का कार्य कर रहे कंपनी स्टार ओ और एम ने श्रमिकों का वेतन भुगतान वगैर किये ही नौ दो ग्यारह हो गई है। जिससे इस कंपनी में कार्य कर रहे लगभग आधा सैकड़ा से कम लोगों को अपनी अजीविका चलाने के लिए मोहताज हो गये है। कंपनी द्वारा उनका वेतन न दिये जाने से सभी श्रमिक परेशान है और कहीं यहां तो कहीं वहां अपनी व्यथा सुना कार्यवाही कर उन्हें अपने भुगतान दिलाये जाने की गुहार लगा रहे हैं। गोरबी में कार्य कर रही कंपनी द्वारा अपना बोरिया बिस्तरा सकेल भाग जाने से श्रमिक अपने पैसों के लिए दर-दर भड़काने के लिए मजबूर हो गए हैं। श्रमिकों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया की पूर्व में कार्य कर रही कंपनी स्टार ओ एंड एम ग्रुप ने सीएचपी का गोरबी ब्लॉक में कार्य कर रही थी जिसका कार्य 30 जून 2024 को समाप्त हो गया उसके बाद बकाया राशि भुगतान कंपनी द्वारा नहीं किया गया है जिसके कारण हम सभी श्रमिक पिछले सात आठ महीने से पैसों के लिए भटकने को मजबूर हो चुके हैं ।श्रमिकों ने बताया कि हमने गोरबी परियोजना के एसओपी को पूर्व में आवेदन दे चुके हैं लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद हमने 15 जनवरी 2025 को एनसीएल सीएमडी को आवेदन लिखकर अवगत कराया है। हम चाहते है हमारे बकाया भुगतान जल्द से जल्द कंपनी द्वारा कर दिया जाए।

Related Articles

Back to top button