सीधी

इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 15 टूर्नामेंट के लिए सीधी की टीम घोषित रीवा में एमपीसीए ग्राउंड पर आज से होगा दो दिवसीय मुकाबला

जिला क्रिकेट संघ सीधी (डीसीए सीधी) द्वारा आगामी इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सीधी जिला टीम की घोषणा की गई है। यह प्रतियोगिता 5 नवंबर 2025 से रीवा के एमपीसीए ग्राउंड में शुरू होगी, जहां सीधी और रीवा की टीमें आमने.सामने होंगी। यह मैच दो दिवसीय प्रारूप में खेला जाएगा। घोषित टीम में दिव्यांश सिंह कप्तान, कार्तिकेय सिन्हा, सिद्धांत सिंह, आदित्य राज मौर्य, प्रतीक गुप्ता, युवराज केशरी, अथर्व तिवारी, शौर्य प्रताप सिंह, अर्जुन जायसवाल, कुनाल सिंह, अभिषेक बंसल, पार्थ पाण्डेय, उत्कर्ष जायसवाल, पुन्यांशु, रुद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। इस टीम का चयन जिला क्रिकेट संघ सीधी की चयन समिति द्वारा खिलाडिय़ों के प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर किया गया है। संघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक गोपद बनास राव कृष्ण कुमार सिंह भंवर साहब एवं सचिव उपेंद्र सिंह ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सीधी जिले के खिलाडिय़ों में प्रतिभा और अनुशासन की कोई कमी नहीं है। हमें विश्वास है कि हमारी टीम शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाएगी।

Related Articles

Back to top button