सीधी

मध्यप्रदेश में उद्योग एवं रोजगार की अपार संभावनाएं – डॉ. गीता भारती शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली में तीन दिवसीय ‘‘राज्योत्सव‘‘ का समापन

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशन एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गीता भारती के मार्गदर्शन में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली में तीन दिवसीय “राज्योत्सव” का समापन समारोह 3 नवम्बर 2025 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और मध्यप्रदेश गान से हुआ, तत्पश्चात अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। प्राचार्य डॉ. गीता भारती ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा प्रदेश देश में सर्वाधिक वन भूमि वाला राज्य है, जहां खनिज संपदा के अपार भंडार मौजूद हैं। यही कारण है कि मध्यप्रदेश कृषि, उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और विकसित मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार रूप दे रहा है। इस अवसर पर “मध्यप्रदेश के विकास में पर्यटन एवं संस्कृति की भूमिका” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें गगन द्विवेदी ने प्रथम, तेजस्वी चतुर्वेदी ने द्वितीय एवं प्रांशु गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में डॉ. सुरेश तिवारी, राजकिशोर तिवारी, डॉ. वहीदुन्निशा, सुषमा शुक्ला, रागिनी तिवारी, गुलाब सिंह, संदीप कोल, मनीष सोनी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप कुमार शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. असलेंद्र जायसवाल द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button