भुईमाड़ में भव्यता के साथ संपन्न हुआ पांच घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ, हुआ भंडारे का आयोजन



सीधी जिले के कुशमी तहसील अंतर्गत भुईमाड़ मेन चौराहे के समीप बुधवार को भगवती मानव कल्याण संगठन के बैनर तले पांच घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ बड़े ही श्रद्धा एवं भव्यता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माता के जयकारों के साथ हुआ, जिसमें गुरूवर जी का जयकारा नरेंद्र गुप्ता तथा मां भगवती का जयकारा स्वामी शरण गुप्ता द्वारा लगवाया गया। आरती क्रम में तिलकराज सिंह एवं सजीव विश्वास मुख्य रूप से बैठे रहे। इस अवसर पर स्वामी शरण गुप्ता ने अपने प्रेरणादायी चिंतन में कहा कि आज का समाज विशेषकर युवा वर्ग नशे की गहराई में डूबता जा रहा है, जिससे बाहर निकलना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि समाज में आध्यात्मिक चेतना का वातावरण निर्मित कर नशामुक्त समाज की स्थापना आवश्यक है, क्योंकि नशामुक्त समाज ही कल्याणकारी समाज बन सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिनमें जमुना विश्वकर्मा, वृजलाल पनिका, धनपति सिंह, रामानंद पनिका, सेनजीत पनिका, राजू पनिका, वृजेश पनिका, साधना पनिका एवं शिक्षक तिलकराज सिंह,सजीव विश्वास सहित सैकड़ों भक्त सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंत में आयोजन समिति की प्रमुख हीना पनिका ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।



