राव सागर तालाब समाधि स्थल पर समर्थकों ने कुंवर अर्जुन सिंह को दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री स्व. कुंवर अर्जुन सिंह की जयंती पर आज उनके गृह ग्राम स्थित समाधि स्थल रावसागर तालाब में समर्थकों एवं अनुयायियों ने पहुंचकर पुष्पांजलि करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति का दौर लगातार जारी रखा। इससे पूर्व नगर परिषद चुरहट के पास थाना तिराहा के समीप स्थित स्व. कुंवर अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर आज सुबह लोगों ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आज सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ जो अनवरत रूप से दोपहर 12 बजे तक पुष्पांजलि कार्यक्रम के रूप में चलता रहा। काफी समर्थक दोपहर एवं शाम को भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। समाधि स्थल पर पहुंचने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, सिंगरौली जिला कांग्रेस ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, रूद्रप्रताप सिंह बाबा, नगर पालिका उपाध्यक्ष दानबहादुर सिंह, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, सोमेश्वर सिंह, विष्णु बहादुर सिंह खड्डी, बुद्धिमान सिंह चंदेल, सुरेश सिंह दुअरा, सूर्यपाल सिंह राजन, पद्माकर सिंह, नगर पंचायत चुरहट अध्यक्ष श्रीमती मोनिका गुप्ता, पूर्व विधायक प्रतिनिधि रतिभान पटेल, रामसुमिरन सेन, चंद्रमणि पाण्डेय, कृष्णप्रताप सिंह बब्बू, रामपाल सिंह गहरवार, रमाकांत पाण्डेय, बृजवासी पाण्डेय समेत काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। काफी संख्या में महिलाओं ने भी समाधि स्थल में आकर श्रद्धांजलि अर्पित की।



