सीधी का युवक गुजरात से लापता युवक की बेरहमी से पिटाई,चाकू की नोंक पर धमकाते हुए वीडियो बनाया


सीधी जिले के एक युवक से गुजरात में बदमाश ने पैर के तलवे चटवाए। चाकू की नोंक पर धमकाया। चांटे मारे और बाल भी खींचे। इसके बाद युवक लापता हो गया।इसके दो वीडियो सामने आए हैं। वीडियो गुजरात के सूरत में बनाए गए हैं। परिवारवालों का आरोप है कि काम के दौरान भोला भाई नाम के व्यक्ति ने उसे चाकू की नोंक पर धमकाया और मारपीट भी की। बुधवार सुबह करीब 11 बजे परिवार बहरी थाना पहुंचा। उन्होंने थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय को आवेदन देकर बेटे को खोजने और सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई।नकझर खुर्द गांव का रहने वाले सुधीर पाण्डेय उम्र 26 वर्ष गुजरात के सूरत मजदूरी करने गया था। पहला वीडियो 4 नवंबर की रात सुधीर के वॉट्सऐप और फेसबुक स्टेटस पर अपलोड हुआ। परिजनों का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। उससे संपर्क नहीं हो पा रहा।युवक से गाली-गलौज और मारपीट पहले वीडियो में सुधीर डरा हुआ दिख रहा है। वह बार-बार कह रहा है -भोला भाई मुझे माफ कर दो, अब मैं कभी सूरत नहीं आऊंगा ।वीडियो में सामने मौजूद युवक उसे धमकी देते हुए सुनाई दे रहा है कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई, तो उसे चाकू से मार दिया जाएगा। उसके हाथ में चाकू भी नजर आ रहा है। वीडियो में आरोपी सुधीर के चेहरे पर थप्पड़ मारते और उसके बाल खींचते हुए भी दिख रहा है। चाकू की नोंक पर धमकाते हुए भी दिख रहा है।वहीं, दूसरे वीडियो में युवक बैठा हुआ दिख रहा है। वह सुधीर से अपने पैर के तलवे चटवाने की कहता है। सुधीर उसके कहने पर अपनी जीभ से तलवे चाटता है। इस दौरान युवक गाली-गलौज भी करता है। वीडियो में सुधीर का चेहरा भी सूजा हुआ दिख रहा है।
परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका-
सुधीर के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा सूरत की एक कंपनी में कार्यरत था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है। उनकी मां कमला पाण्डेय नेत्रहीन हैं। परिजनों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा वीडियो देखने के बाद से हम बहुत चिंतित हैं। उसका नंबर नहीं मिल रहा है और न ही कोई जानकारी मिल पा रही है। हमें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।
इनका कहना है-
परिवार की शिकायत और वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित वीडियो दूसरे राज्य गुजरात का प्रतीत होता है, इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
राजेश पाण्डेय, थाना प्रभारी बहरी



