
पूर्व केंद्रीय मंत्री मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब के पूर्व राज्यपाल मार्गदर्शक एवं जननायक स्व. कुंवर अर्जुन सिंह दाऊ साहब की जयंती के अवसर पर 5 नवम्बर 2025 को जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दाऊ साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके महान योगदान को स्मरण किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम उपरांत प्रात: 11 बजे अस्पताल चौक स्थित दाऊ साहब की प्रतिमा पर पहुंचकर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसजनों ने कहा कि दाऊ साहब का पूरा जीवन त्याग, सेवा, समर्पण और जनकल्याण को समर्पित रहा है। वे सदैव आमजन की भलाई और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहे। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे दाऊ साहब के बताए मार्ग पर चलकर जनसेवा और सामाजिक न्याय की उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे। श्रद्धांजलि सभा में जिलेभर से आए कांग्रेसजनों ने उनकी स्मृतियों को नमन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया, नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, वरिष्ठ नेता विष्णु बहादुर सिंह, संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू, महिला कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नीलम सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश पाठक, कांग्रेस प्रवक्ता पंकज सिंह, महामंत्री जय सिंह, ओंकार सिंह करचूली, अशोक कोरी, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक सिंह दीपू सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



