सप्त दिवसीय श्री रामकथा का दिव्य आयोजन आज से प्रारंभ

रोली मेमोरियल सभागार सीधी में युग तुलसी पूज्य राम किंकर महाराज के आत्मीय कृपापात्र शिष्य एवं राम किंकर विचार मिशन के परमाध्यक्ष श्रद्धेय संत स्वामी मैथिली शरण महाराज ऋषिकेश के श्रीमुख से नि:सृत मंगलमई श्री राम कथा का आयोजन दिनांक 6 नवम्बर से 12 नवम्बर तक किया जा रहा है। रामकिंकर विचार मिशन के तत्वावधान में यह श्रीराम कथा का 17वां सोपान है। सीधी नगर के सभी प्रबुद्ध एवं राम कथा के रसिकों से विनम्र निवेदन है कि आप अपने ईष्ट मित्रों सहित पधार कर दिव्य मंगलमई श्री राम कथा श्रवण का लाभ लेने का कष्ट करें। सायं 6 बजे से 6:30 बजे तक अनिल पाठक एवं विक्रम मिश्र के मधुर वाणी से भक्ति संगीत का भी आनन्द आप सब ले सकते हैं एवं ठीक 6:30 बजे से 8:30 बजे तक महाराज की दिव्य वाणी से उद्भूत श्रीरामकथा का रसपान करने का सौभाग्य प्राप्त करें।



