जयन्त मंडल की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी घोषित

सिंगरौली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की सहमति तथा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के अनुमोदन के पश्चात मंडल अध्यक्ष जयन्त कमलेश वर्मा ने कार्यकारिणी घोषित कर दी है।घोषित कार्यकारिणी में अलखराम वैश्य, संजय कुमार सिंह, देवबंती गुप्ता, क्रांति शाह, अमित श्रीवास्तव, अरविंद वैश्य को उपाध्यक्ष । इसी प्रकार आशीष कुमार वैश्य एवं राजेश शाह को महामंत्री तथा लालसा कुमारी, कृष्ण कुमार दाहिया, भूपेंद्र तिवारी, कविता नायडू, अर्चना तिवारी को मंत्री बनाया गया है एवं इरफान खान कोषाध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं।जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह समेत समस्त वरिष्ठों ने नवनिर्मित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ संगठन के दायित्वों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।



