सीधी
जिला स्तरीय समिति द्वारा ईवीएम का भौतिक सत्यापन किया गया

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) एवं उपखंड अधिकारी गोपद बनास राकेश शुक्ला द्वारा जिला स्तरीय समिति के सदस्यों के साथ वेयरहाउस में ईवीएम का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान तहसीलदार गोपद बनास सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। निर्वाचन कार्य से संबंधित समस्त प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई।



