राष्ट्रीय संस्कृत अधिवेशन में शामिल होने 3 शिक्षक रवाना

अखिल भारतीय राष्ट्रीय संस्कृत अधिवेशन में सीधी जिले से तीन शिक्षक शामिल होंगे। यह अधिवेशन तमिलनाडु प्रान्त के कोयम्बटूर नगर अमृता विश्वविद्यालय में 7,8,9 नवम्बर तक आयोजित होगा। इसमें जिला संस्कृत प्रभारी एवं बम्हनी विद्यालय के शिक्षक सतीश पाण्डेय, शासकीय सांदीपनि कन्या विद्यालय सीधी से वीरेन्द्र कुमार तिवारी,कन्या बघवार से डॉ.सनत पयासी शामिल होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी पी.के.सिंह, एपीसी डॉ.सुजीत मिश्रा ने पुष्प हार पहनाकर उक्त तीनों शिक्षको को 4 नवम्बर को रवाना किया।अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में संस्कृत क्षेत्र की समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा करने ,संस्कृत शिक्षण को छात्रोंन्मुखी बनाने तथा संस्कृत भाषा के संरक्षण,संवर्धन व रोजगार परक आयामों पर विचार विमर्श करना है।



