सरस्वती विद्यालय में पुलिस का चला जागरुकता अभियान


सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़रिया, सीधी में आज 6 नवंबर 2025 को “मुस्कान अभियान” के तहत पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के मुख्य आतिथ्य एवं डीएसपी अमन मिश्रा, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी केएस बघेल , ममता पाठक, रीता त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, टीआरएस सेंगर आदि प्रमुख पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यालय में बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा बच्चों को जानकारी दी गई कि अगर आप लोग 18 साल के ऊपर हैं तो वयस्क कहलाते हैं और 18 साल से नीचे हैं तो अवयस्क कहलाते हैं। कुछ लोग अवयस्कों का फायदा उठाते हैं और उनका नुकसान करते हैं। इसलिए हमें उनसे बचकर रहना चाहिए। आप ही जैसे लोगों के तरह हम लोग भी परिवार से आते हैं। इसलिए आप लोग हमें अजनबी ना माने, अपना सहयोगी माने। चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए पास्को ऐक्ट नामक कानून बना है। उन्होंने बताया कि शरीर को हमारा सुरक्षित रखने का अधिकार है। इसके लिए कोई हमें बैड टच करता है, तो उससे बच के रहना चाहिए और पहले दूसरों को ‘ना’ बोलें इसके बाद अपने भरोसेमंद परिजन यथा माता-पिता या गुरुजन को बताएं तथा समस्या हल न होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार सिंह के द्वारा किया गया। आचार्य बृहस्पति प्रसाद मिश्रा, कप्तान सिंह, संगीता सिंह एवं अन्य समस्त स्टाफ तथा भैया बहनों की उपस्थिति सराहनीय रही।



