सीधी

आईडीबीआई बैंक की सामाजिक पहल – शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान

सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर ) के अंतर्गत आईडीबीआई बैंक सीधी शाखा ने समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए एक लाख पचास हजार रुपये की राशि का योगदान दिया है। इस सहयोग से एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर, इन्वर्टर एवं बैटरी, साउंड सिस्टम स्पीकर और पंद्रह ऑफिस स्टूल उपलब्ध कराए गए हैं।
आईडीबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक अनुराग किशोर पाण्डेय ने यह सामग्री जमुनिहा स्कूल उपनी संकुल में प्रधानाचार्य प्रकाश सिंह को सौंपते हुए कहा कि बैंक सदैव शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने बताया कि समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, और बैंक की यह पहल इसी दिशा में एक छोटा किंतु सार्थक प्रयास है।आईडीबीआई बैंक की यह सीएसआर पहल विशेष रूप से शिक्षा और बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य वंचित विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उनके सीखने के अनुभव में सुधार हो सके। इस पहल से शासकीय विद्यालय जमुनिहा के छात्रों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा, जिससे उनके समग्र विकास में गति आएगी और मजबूत शैक्षणिक वातावरण के माध्यम से उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।

Related Articles

Back to top button