सीधी

विधिक जागरूकता शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में सुश्री उर्मिला यादव प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सीधी के न्यायालय के तृतीय अतिरिक्त न्यायाधीश मुकेश कुमार शिवहरे, जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक द्वारा दिनांक 06 नवंबर 2025 को एडीआर सेंटर भवन सीधी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में सुश्री उर्मिला यादव प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सीधी के न्यायालय के तृतीय अतिरिक्त न्यायाधीश द्वारा उपस्थित लोगो को बाल विवाह निषेध अधिनियम, भरण-पोषण एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के साथ-साथ नालसा, सालसा एवं राज्य शासन की विधिक सहायता योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, लोकोपयोगी लोक अदालत, मध्यस्थता योजना की जानकारी देकर जागरूक किया गया।शिविर में सुश्री उर्मिला यादव प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सीधी के न्यायालय के तृतीय अतिरिक्त न्यायाधीश, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मुकेश कुमार शिवहरे, जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक, जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण, पैरालीगल वॉलेंटियर्स तथा पक्षकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button