Uncategorizedसीधी

कथा सुनने मात्र से मिलती है मन को शांति- बांके बिहारी

कुल गुरु शीतलाधर द्विवेदी जी के मार्गदर्शन में श्रीमद् वाल्मीकि रामायण कथा नव दिवसीय ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन व्यास बांके बिहार साहित्यचार्य जी ने राम जन्म एवं कृष्ण जन्म की कथा सुनायी।कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी जन्मों के पापों का नाश होता है।राम जन्म एवं कृष्ण जन्म व बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला।यह भी बताया कि 84 लाख की योनियों में भटकने के पश्चात मानव शरीर की प्राप्ति होती है।जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है तब -तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है।जब रावण का अत्याचार बढ़ा तब राम का जन्म हुआ।जब कंस ने सारी मर्यादा तोड़ी तो प्रभु श्री कृष्ण का जन्म हुआ।कथावाचक ने कहा कि राम कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। सीधी जिले के थनहवा टोला शीतल दास मंदिर रोड, कथा सुनने पहुंचे कथा सुन भाव विभोर हो रहे थे।राम कथा को लेकर इलाके में भक्तिमय माहौल है।मुख्य यजमान श्रीमती चौरसिया सोनी, परीक्षित पारस लाल सोनी, श्रीमती सावित्री सोनी, कलश यात्रा में मीनू सिंह , नीता, अनु दीक्षित ,शीला द्विवेदी प्रतिभा द्विवेदी, विमल पटेल, उषा पटेल, उर्मिला शर्मा, पुनीता द्विवेदी ,निधि पांडे, रश्मि गुप्ता, रमेश गुप्ता,सत्य प्रसाद नामदेव, राजू मौर्य,सुरेश सोनी, आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button