“प्रहार 2.0” विशेष अभियान के तहत सीधी पुलिस की लगातार कार्यवाही नशे और अवैध कारोबार के विरुद्ध जारी है लगातार प्रहार, अलग -अलग प्रकरण में 07 आरोपी गिरफ्तार, कुल ₹2,20,010 मूल्य का मशरूका जप्त



पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा गौरव राजपूत के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित विशेष अभियान “प्रहार 2.0” के तहत सीधी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर निरंतर, सघन एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव तथा सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारीगणों के नेतृत्व में विगत 48 घंटों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा, प्रतिबंधित कफ सिरप, अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त साधन जप्त करते हुए कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना / चौकीवार कार्यवाही-
-थाना कोतवाली सीधी निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में 4 अलग-अलग आरोपियों से 35,700 रूपये कीमती मशरूका 2.120 किग्रा. गांजा एवं 58 नग नशीली कफ सिरप जप्त कर ड्रग कन्ट्रोल एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया है।
-थाना अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में आरोपी से 727 ग्राम गांजा कीमती 7,270 रूपये जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया है।
-थाना मड़वास उपनिरीक्षक भूपेश बैस के नेतृत्व में 2 आरोपियों से 15 नग नशीली कफ सिरप कीमती 4,500 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन कीमती 40,000 रूपये कुल कीमती 44,500 रूपये जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया है। साथ ही 4 आरोपियों से 36 लीटर अवैध शराब कीमती 12,540 रूपये जप्त कर आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है।
-चौकी प्रभारी पिपरांव उनि शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में आरोपी सुरेन्द्र मिश्रा से 2.000 किलोग्राम गाजा कीमती 30 हजार जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
-थाना प्रभारी कमर्जी परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार कड़वे के नतृत्व में आरोपी वंशबहादुर पटेल से 2.800 किलोग्राम गाजा कीमती 40 हजार जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही गई।
– थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में आरोपी प्राणनाथ साकेत से 5.100 हरा पौधा किलोग्राम गाजा कीमती 50 हजार जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही गई।
कुल जप्त मशरूका की कीमत-
गांजा एवं नशीली कफ सिरप 1,67,470, अवैध शराब 12,540 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन वाहन मोटर साइकिल 40 हजार कुल 2,20,010 रुपये शामिल है।
पुलिस अधीक्षक सीधी का संदेश-
“सीधी पुलिस नशामुक्ति और अपराध मुक्त जिले के संकल्प पर शून्य सहिष्णुता नीति के साथ कार्य कर रही है। नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम/नजदीकी थाना/ डायल 100 को दें। आपका सहयोग समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।”



