सीधी
सरदार पटेल की जयंती 9 नवंबर को चुरहट में

सरदार पटेल जयंती मनाने का पखवाड़ा चल रहा है। इसी के तारतम्य में भारत रत्न से सम्मानित,भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं विशाल सामाजिक चिंतन सम्मेलन का आयोजन चुरहट टकटैया बगीचा ग्राउंड में 9 नवंबर को सुबह 11 बजे से होना सुनिश्चित किया गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कोल पूर्व जिला पंचायत सदस्य करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा,ओबीसी महासभा, मूलनिवासी संघ,सरदार सेना हैं।



