सीधी

“ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत सीधी पुलिस द्वारा निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम-विद्यालयों, छात्रावासों एवं ग्राम पंचायतों में सकारात्मक पहल

पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत जिला सीधी पुलिस द्वारा विद्यालयों, छात्रावासों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव सहित जिले के समस्त अनुभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे जिले में जनहितकारी स्वरूप में विस्तार पा रहा है। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, पालकों एवं ग्रामीणजनों को महिला एवं बाल सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा, हेल्पलाइन सेवाएं तथा सामाजिक सहभागिता के विषयों पर जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सीधी का प्रत्यक्ष संवादः-

सरस्वती स्कूल मड़रिया में पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी द्वारा छात्राओं एवं विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को महिला संरक्षण संबंधी अधिकार, गुड टच-बैड टच, नशा मुक्ति एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के सरल उपायों तथा साइबर अपराधों से बचाव पर मार्गदर्शन दिया गया।
विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता व्यक्त करते हुए इस पहल का समर्थन किया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) अमन मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, थाना प्रभारी महिला थाना निरीक्षक रीता त्रिपाठी, प्राचार्य सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़रिया राजकुमार सिंह एवं छात्र/छात्राये उपस्थित रहे।

महिला थानाः-

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रीता त्रिपाठी एवं टीम द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जोगीपुर में लगभग 700 छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा, अनुशासन, ऑनलाइन ठगी से बचाव एवं नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुलिस की सकारात्मक पहल की सराहना की गई।

थाना सेमरियाः-

थाना प्रभारी उप निरीक्षक केदार परौहा एवं टीम द्वारा शासकीय गुरुकुल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेमरिया में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही सेमरिया बाजार क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं को नशा मुक्त समाज एवं सुरक्षित वातावरण निर्माण हेतु प्रेरित करते हुए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना भुईमाड़ः-

उप निरीक्षक डी.डी. सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा भुईमाड़ छात्रावास एवं ग्राम जवारी टोला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणजनों को नशे से दूरी, सुरक्षित तकनीक उपयोग एवं समाज की सुरक्षा में नागरिकों की भूमिका से अवगत कराया गया।

थाना अमिलियाः-

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बैस एवं थाना अमिलिया टीम द्वारा हॉली चाइल्ड स्कूल ग्राम तेंदुआ में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव एवं आत्मरक्षा उपायों पर मार्गदर्शन दिया गया।

थाना कुसमीः-

थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक अरूणा द्विवेदी एवं थाना कुसमी द्वारा मॉडल स्कूल कुसमी में बच्चों की सुरक्षा एवं व्यवहारिक सतर्कता संबंधी फिल्म “कोमल” प्रदर्शित की गई तथा संवाद के माध्यम से संवेदनशील व्यवहार के बिंदुओं की जानकारी दी गई।

“ऑपरेशन मुस्कान”-

अभियान के माध्यम से सीधी पुलिस समाज में सुरक्षा, जागरूकता एवं सकारात्मक सामाजिक वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है।जिला पुलिस भविष्य में भी विद्यार्थियों, महिलाओं एवं आमजन के कल्याण हेतु ऐसे जनसेवी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button