वंदे मातरम् 150वां स्मरणोत्सव – सांदीपनि विद्यालय कुसमी में देशभक्ति से ओतप्रोत आयोजन

वंदे मातरम् के 150वें स्मरणोत्सव के अवसर पर सांदीपनि विद्यालय कुसमी में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वंदे मातरम् के सभी अंतरों का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा।कार्यक्रम में विधायक कुंवर सिंह टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, यह हमारी आत्मा की आवाज़ है, जो हमें माँ भारती की सेवा के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देती है। जब-जब इस गीत की गूंज उठती है, देशभक्ति की भावना हर भारतीय के हृदय में जाग उठती है।उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा ही राष्ट्र की असली शक्ति हैं। यदि युवा अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण को अपना लें, तो भारत विश्व का मार्गदर्शक बन सकता है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, सरपंच चेतना सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, तहसीलदार नारायण सिंह, एसडीओ मनरेगा बी.पी. कोरी, बीआरसीसी कुसमी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी, प्राचार्य पी.के. पांडेय, थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी, प्रधानाचार्य मनमोहन उपाध्याय, समिति प्रबंधक संतोष त्रिपाठी, एसएसएसवीओ जयराज सिंह, जनपद कुसमी के अधिकारी, बीसी पेसा सूर्य प्रताप सिंह, पुलिस विभाग का स्टाफ एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।कार्यक्रम के अंत में मातृभूमि की सेवा एवं एकता के संकल्प के साथ आयोजन संपन्न हुआ।



