29 वां जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम संपन्न

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले 29 वे राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भागीदारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीधी द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम दिनांक 6 नवंबर 2025 को एसआईटी महाविद्यालय सीधी के सभागार में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेंद्र सिंह सोलंकी जिला पंचायत सीधी के मुख्य आतिथ्य ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सीधी की अध्यक्षता, एसआईटी ग्रुप के अध्यक्ष राम चरण गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य एवं प्रबंध निदेशक एसआईटी ग्रुप श्रीमती शोभा रेड्डी, प्राध्यापक डॉ.दिलीप सोनी पीएम श्री कॉलेज सीधी की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। तत्पश्चात अतिथियों का बैच एवं माल्यार्पण से स्वागत किया गया तथा एसआईटी पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विषय प्रवर्तन के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी द्वारा युवा उत्सव की रूपरेखा एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया । युवा उत्सव में 07 विधाओं में – लोक नृत्य सामूहिक ,लोकगीत सामूहिक, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग ,विज्ञान मेला प्रदर्शनी एवं भाषण में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी कलाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।कार्यक्रम का समापन सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सांसद जी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए युवाओं के सकारात्मक ऊर्जा को विकसित भारत के निर्माण में शामिल करने का आवाहन करते हुए प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक प्रस्तुति के लिए 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई ।प्रतियोगिता में विज्ञान मेला प्रदर्शनी में उत्कृष्ट नामदेव प्रथम, पुरुषोत्तम गुप्ता द्वितीय ,अदिति शुक्ल तृतीया, भाषा में स्नेहल सिंह चौहान प्रथम ,अंकुर सिंह परिहार द्वितीय ,श्रुति गुप्ता तृतीय ,कहानी लेखन में कृत तिवारी प्रथम, वीरेंद्र जायसवाल द्वितीय, अविनाश वर्मा तृतीय, कविता लेखन में किसन केवट प्रथम, रोहित कुमार पांडे द्वितीय ,प्रशांत कुमार जायसवाल तृतीय, पेंटिंग में प्रथम आदित्य प्रताप मिश्रा, पलक सोनी द्वितीय, दीपाली गोस्वामी तृतीय , सामूहिक लोक नृत्य में माउंटेन ग्रुप सीधी प्रथम , एसआईटी पब्लिक स्कूल द्वितीय, हर्षित सिंह एवं साथी चुरहट तृतीय, सामूहिक लोकगीत सृजन मिश्रा एवं साथी प्रथम , एस आई टी पब्लिक स्कूल सीधी द्वितीय एवं एसआईटी कॉलेज सीधी के दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ.दिलीप सोनी प्राध्यापक ,पदमधर शर्मा कलाकार ,अजीता द्विवेदी सीएम राइस स्कूल ,अरविंद पटेल, सुश्री कृतिका गुप्ता , अभीसिखा नामदेव प्राध्यापक ,सुलोचना पांडे, रोशनी प्रसाद मिश्रा ,अवनींद्र शुक्ला, सुरेंद्र शुक्ला कलाकार , प्रजीत साकेत, बिना जायसवाल ,अंकित सेन, डॉक्टर राजेश सिंह चौहान प्रोफेसर ,राकेश कुमार शुक्ला एवं राजेश मिश्रा रहे ।कार्यक्रम के समापन के दौरान अतिथियों एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी के कर कमलों से भूमेश प्रसाद ठाकरे सहायक ग्रेड 3, मानिंद शेर अली खान जिला खेल प्रशिक्षक, कृष्णानंद मिश्रा, जयवीर सिंह ,अमित कुमार द्विवेदी, सरोज पटेल, ललिता साकेत ब्लॉक युवा समन्वयक खेल विभाग, अभिषेक सिंह मैनेजर एस आई टी कॉलेज के समस्त स्टाफ निर्णायक कलाकार गणमान्य नागरिक एवं दर्शकों की उपस्थिति में सभी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रमाण पत्र एवं निर्णायकों को भी विशेष उपहार ,प्रदान किए गए । अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अरविंद श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी द्वारा एसआईटी कॉलेज के सहयोग की सराहना करते हुए बताया गया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान अर्जित करने वाले सभी प्रतिभागी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रीवा जाएंगे एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर हेतु चयनित होने की शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया।



